ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंडपिता ने कराई बेटे और बहू की हत्या, झारखंड के शिक्षक दंपति मर्डर केस में खुलासा

पिता ने कराई बेटे और बहू की हत्या, झारखंड के शिक्षक दंपति मर्डर केस में खुलासा

राहुल मेहता को बॉबी एवं विक्की ने हाथ पकड़ रखा था। इसी दौरान मृतक का भाई बबलू मेहता ने गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। इससे भी जान नहीं गई तो दूसरा हमला बॉबी हमला कर दिया।

पिता ने कराई बेटे और बहू की हत्या, झारखंड के शिक्षक दंपति मर्डर केस में खुलासा
Devesh Mishraहिन्दुस्तान,हजारीबागMon, 24 Jun 2024 07:35 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के हजारीबाग के चर्चित दिल्ली कोचिंग सेंटर इचाक के शिक्षक दंपति हत्या मामले का खुलासा हो गया है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते कहा कि इस मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। संपत्ति विवाद को लेकर पिता और सगे भाई ने यह षड़यंत्र रचा था।

संपत्ति के लिए बेटे-बहू की हत्या

बाहर से अपराधियों को बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना को बहुत चर्चित टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल के तर्ज पर अंजाम दिया गया है। संपत्ति विवाद को लेकर छह महीने से इस घटना को अंजाम देने का षड्यंत्र रचा जा रहा था हत्यारों ने पहले शिक्षक दंपति को क्रूर तरीके से चाकू के साथ गोदा। फिर कमरे में बिखरे खून के धब्बे को पानी से धोया। घटना को शाम के समय अंजाम दिया गया। जिस समय इस हत्या कांड को अंजाम दिया जा रहा था, पिता उस घर के बाहर पहरेदारी कर रहा था। जबकि मां को इस घटना की जानकारी भी नहीं थी।

पेट्रोल से जलाया गया दोनों का शव

दोनों की हत्या के बाद शव को रात के अंधेरे में परासी श्मशान घाट ले जाया गया। जहां डीजल पेट्रोल डालकर शव को जला दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में ईश्वर प्रसाद मेहता, उम्र-59 वर्ष कुरहा, थाना इचाक जिला हजारीबाग के अलावा बबलू मेहता, उम्र-24 वर्ष कुरहा, थाना इचाक, जिला हजारीबाग, बॉबी कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता सुरेश पासवान, साकिन थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग, आशीष पांडे, उम्र 32 वर्ष परासी, थाना इचाक, जिला हजारीबाग, विक्की कुमार, उम्र 23 वर्ष परासी, थाना-इचाक, जिला-हजारीबाग, सोनू कुमार सिन्हा, उम्र 28 वर्ष, बोरो, थाना पचंबा, जिला-गिरिडीह शामिल हैं।

सगे भाई ने रेता था गला

राहुल मेहता का बॉबी एवं विक्की ने हाथ पकड़ रखा था। इसी दौरान मृतक का भाई बबलू मेहता ने गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। इससे भी जान नहीं गई तो दूसरा हमला बॉबी हमला कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही राहुल मेहता की मृत्यु हो गयी। पुलिस की ओर बताया गया कि मुख्य आरोपी बाबी पासवान पिता सुरेश पासवान का अपराधिक इतिहास रहा है। वह कटकमदाग तथा मांडू थाना का आरोपी हैं। उसे पर लूटपाट हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। जबकि बबलू मेहता पिता-ईश्वर प्रसाद मेहता एवं ईश्वर प्रसाद मेहता दोनों का अपराधिक इतिहास रहा है।दोनों आरोपियों के विरुद्ध इचाक थाना में केा दर्ज है।

पूजा की पिता की शिकायत के बाद मामले का खुलासा

दिल्ली कोचिंग सेंटर ईचाक के छात्रों ने अपने शिक्षक राहुल कुमार एवं उनकी पत्नी पूजा यादव के 16 जून से गायब रहने की गुमशुदगी से संबंधित सूचना पर उन्होंने गंभीर रूप से संज्ञान लेते इस मामले के उद्भेदन के लिए डीएसपी मुख्यालय नीरज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस दौरान लापता शिक्षक एवं उनकी पत्नी के परिजनों ने लापता पूजा यादव के पिता राममूरत यादव पिता वंशु यादव ग्राम पोस्ट सुमहाडीह, थाना पवई, तहसील फूलपुर, जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश से पहुचकर इचाक थाना मे शिकायत दर्ज करायी। इसमें उन्होंने अपनी पुत्री पूजा यादव एवं दामाद राहुल मेहता के साथ उसके परिजनों ने 15 जून की रात्रि में मारपीट करके जलाकर हत्या कर देने से संबंधित आरोप लगाया। इस पर इचाक थाना मे केस दर्ज किया गया था। बताया गया कि इसके बाद पुलिस छापामारी दल ने अविलम्ब तकनीकी साक्ष्य के सहयोग से मामले का उद्भेदन की दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में संलिप्त सभी छह अपराधी को गिरफ्तार करते उक्त कांड का उद्भेदन किया गया। इस मामले में अभी आगे की कार्रवाई जारी है।