Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फैशनsonakshi sinha zaheer iqbal wedding reception photos bride wear raw mango brocade saree for reception

Sonakshi Sinha Reception Look: रिसेप्शन में लाल जोड़ा पहन पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, इस डिजाइनर की साड़ी में हुई तैयार

Sonakshi Sinha Wedding Reception Look: सोनाक्षी सिन्हा ने वेडिंग रिसेप्शन के लिए बनारसी सिल्क ब्रोकेड की साड़ी को पहना है। खास लाल रंग की तैयार साड़ी लेबल रॉ मैंगो से ली गई है।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSun, 23 June 2024 11:07 PM
हमें फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सात सालों के लांग रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंध गए। लीगल मैरिज के बाद रिसेप्शन पार्टी के लिए पहुंची सोनाक्षी सिन्हा ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी को चुना। जिसमे वो बेहद अट्रैक्टिव दिख रही हैं। उनका साड़ी वाला लुक काफी इंप्रेसिव भी दिख रहा है। वहीं साड़ी की कंप्लीट डिटेल सामने आई है।

सोनाक्षी सिन्हा ने चुनी कस्टमेड लाल रंग की साड़ी

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए कस्टम मेड सुर्ख लाल रंग की साड़ी को चुना है। जो कि एथिनिक फैशन लेबल रॉ मैंगो के कलेक्शन से ली गई है। चांद बूटा ब्रोकेड साड़ी फैशन लेबल रॉ मैंगो से ली गई है। ब्राइट रेड कलर की साड़ी पर गोल्डन जरी का बॉर्डर बना है। वहीं पूरी साड़ी पर गोल्डन चांद और फूल के बूटे बने हैं। जिसके साथ हाफ स्लीव राउंड नेक ब्लाउज को पेयर किया गया है।

मेकअप था खास

ब्राइट रेड कलर की साड़ी के साथ बालों में गजरा और मांग में सिंदूर के साथ माथे पर रेड गोल बड़ी सी बिंदी और हाथों में लाल चूड़ा परफेक्ट इंडियन ब्राइड वाला लुक दे रहा है। साड़ी के साथ हरे रंग के स्टोन वाली ज्वैलरी को मैच किया गया है।

sonakshi sinha reception saree from raw mango

लेटेस्ट   Hindi News,  लोकसभा चुनाव 2024,  बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

ऐप पर पढ़ें