फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News लाइफस्टाइल यात्राऋषिकेश में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 10 जगह, आप भी करें इन प्लेसिस को एक्सप्लोर

ऋषिकेश में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 10 जगह, आप भी करें इन प्लेसिस को एक्सप्लोर

10 Places In Rishikesh: दिल्ली के सबसे पास ऋषिकेश घूमने के लिए बेस्ट जगह है। छुट्टियों के दिनों में अक्सर लोग यहां पर घूमने जाना पसंद करते हैं। ऐसे में यहां जानिए ऋषिकेश में घूमने के लिए 10 जगह-

ऋषिकेश में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 10 जगह, आप भी करें इन प्लेसिस को एक्सप्लोर
Avantika Jainलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 03 Jun 2024 11:24 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड का ऋषिकेश घूमने के लिए सबसे अच्छी और शांत जगह है। इस जगह पर घूमने के लिए एक दिन काफी है। अगर आप भी कुछ दिन शांति में बिताना चाहते हैं, तो ऋषिकेश का ट्रिप बनाएं। यह जगह दुनियाभर के टूरिस्टों के बीच फेमस है। इस जगह को योग नगरी के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह पर लोग कैंपिंग, ट्रैकिंग और एडवेंचर एक्टिविटी का मजा लेने के लिए जाते हैं। अगर आप भी इस जगह पर घूमने के लिए जा रहे हैं, तो देखिए यहां कि 10 बेस्ट जगह

1) पटना जलप्रपात-ऋषिकेश में लक्ष्मण झूले से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर पटना नामक गांव के पास ये खूबसूरत झरना है। ऋषिकेश घूमने आने वाले पर्यटक यहां आना काफी पसंद करते हैं। शहर के शोर और भीड़भाड़ से दूर ये झरना एकदम शांत जगह है।

2) क्यार्की सूर्यास्त पॉइंट- ऋषिकेश में क्यार्की सूर्यास्त पॉइंट नीरगढ़ झरना रोड के पास शीर्ष पहाड़ी पर है। पर्यटक यहां आकर शाम के समय सूर्यास्त का मजा लेते हैं, यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है।

3) बीटल्स आश्रम- बीटल्स आश्रम एक काफी सुंदर जगह है। यह आश्रम पवित्र गंगा नदी के किनारे पर है। बीटल्स आश्रम को चौरासी कुटिया के नाम से भी जाना जाता है। इस कुटिया का निर्माण महर्षि महेश योगी द्वारा योग और ध्यान की शिक्षा देने के लिए किया गया था।

4) रिवर राफ्टिंग- ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग का अलग मजा है। अगर आप एडवेंचर एक्टिविटी करना चहाते हैं तो यहां पर रिवर राफ्टिंग का मजा जरूर लें।

5) लक्ष्मण झूला- ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने करीब 89 साल पुराने लक्ष्मण झूला देखने जरूर जाएं। शाम के समय में यहां जाना काफी अच्छा लगता है।

6) त्रिवेणी घाट गंगा आरती- ऋषिकेश में गंगा आरती देखनी है तो इस घाट पर जाएं। यहां होने वाली शाम की आरती को महा आरती कहा जाता है और यह रोजाना शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित की जाती है। इस आरती का आनंद जरूर लें।

7) राम झूला- शिवानंद और स्वर्ग आश्रम के बीच बना राम झूला देखने के लिए जरूर जाएं। राम झूले को 'शिवानंद झूले' के नाम से भी जाना जाता है। यहां से ऋषिकेश के सुंदर नजारे को देखने जरूर जाएं।

8) कुंजापुरी सूर्योदय- कुंजापुरी ट्रेक से सूर्योदय का सुंदर नजारा, हिमालय का मनोरम नजारा, पवित्र गंगा का नजाका, ऋषिकेश शहर और दून घाटी का नजारा दिखाई देता है।

9) वशिष्ठ गुफा- वशिष्ठ गुफा पावन मां गंगा के तट पर स्थित एक शांत जगह है। यह गुफा पर्यटकों के लिए सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर में एक बजे तक और उसके बाद दोपहर में तीन बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खुली रहती है। इस गुफा को देखने जरूर जाएं।

10) भूतनाथ मंदिर- कहा जाता है कि भूतों ने यह मंदिर रातभर में बनाया था। मंदिर को लेकर हैरानी की बात यह है कि मंदिर के निर्माण में सिमेंट का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

जीभी क्यों है फेमस, घूमने के शौकीनों को क्या वाकई पसंद आएगी ये जगह

कम पैसों में घूमने के लिए ये है 5 सबसे सस्ती जगह, नजारों को देख मन हो जाएगा खुश