फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News लाइफस्टाइल यात्राजून के आखिरी में इन 5 जगहों पर जाने का बनाएं प्लान, मजे में बीतेंगे दिन

जून के आखिरी में इन 5 जगहों पर जाने का बनाएं प्लान, मजे में बीतेंगे दिन

5 Places To Visit in June End: जून महीने के आखिरी दिनों में अगर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन जगहों पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

जून के आखिरी में इन 5 जगहों पर जाने का बनाएं प्लान, मजे में बीतेंगे दिन
Avantika Jainलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 10 Jun 2024 02:28 PM
ऐप पर पढ़ें

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो तो जून के महीने में आखिरी दिनों में कुछ जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। दरअसल जून के आखिरी दिनों में बारिश होना शुरू हो जाती है। ऐसे में भारत की कुछ जगहों की सुंदरता काफी हद तक बढ़ जाती है। इस दौरान आप भी कुछ बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप इन जगहों को एक बार देख लेंगे तो दोबारा आने का प्‍लान हर बार बनाएंगे। देखिए, जून महीने के आखिरी दिनों में घूमने के लिए बेस्ट प्लेस-

चिकमगलूर

कर्नाटक का चिकमगलूर दक्षिण भारत में जून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां का हेब्बी और हनुमान गुंडी झरना सबसे फेमस है। अगर आपको वॉटरफॉल पसंद है तो यहां पर आपको जरूर खुशी मिलेगी। भद्रा बांध, हनुमना गुंडी झरना, मदु गुंडी झरना, हिरेकोलाले झील, कॉफी संग्रहालय और वीरा नारायण मंदिर यहां घूमने के लिए बेस्ट हैं।

कसौली

कसौली एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहां हर उम्र के लोग आना पसंद करते हैं। यह उन पर्यटकों का स्वागत करता है जो ऐतिहासिक जगहों पर जाना पसंद करते हैं। गोरखा किला, कृष्ण भवन मंदिर, क्राइस्ट चर्च और मानकी पॉइंट कसौली घूमने के लिए बेस्ट हैं।

पालमपुर

इस जगह को 'उत्तर पश्चिमी भारत की चाय राजधानी' के तौर पर भी जाना जाता है। ये जगह पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहां पर नेवगल खाद, सौरभ बन विहार और चाय बागान को देख सकते हैं। शांति पूर्ण छुट्टियां बिताने के लिए ये जगह बेस्ट है।

वायनाड

वायनाड केरल का एक शहर है जो हरियाली से घिरा हुआ है। यह एक ऐसी जगह है जहां आपको निश्चित रूप से जाना चाहिए। यहां मीनमुट्टी झरना, चेम्बरा पीक, थिरुनेली मंदिर और कंथनपारा झरना जरूर एक्सप्लोर करें।

मलाणा

हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव मलाणा अपनी अनूठी संस्कृति के कारण पर्यटकों के बीच फेमस है। हिमालय से घिरा, यह शांत पहाड़ी शहर जून में भारत के सबसे अच्छी जगहों की लिस्ट में शामिल है। मलाणा में घूमने की के लिए खीरगंगा, मणिकरण और तोश है।

ऋषिकेश में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 10 जगह, आप भी करें इन प्लेसिस को एक्सप्लोर

कम पैसों में घूमने के लिए ये है 5 सबसे सस्ती जगह, नजारों को देख मन हो जाएगा खुश