ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश अयोध्यारेलवे स्टेशन पर अंडरपास मार्ग बंद होने से यात्री परेशान

रेलवे स्टेशन पर अंडरपास मार्ग बंद होने से यात्री परेशान

अयोध्या। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचाना यात्रियों...

रेलवे स्टेशन पर अंडरपास मार्ग बंद होने से यात्री परेशान
हिन्दुस्तान टीम,अयोध्याWed, 26 Jun 2024 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचाना यात्रियों के लिए दुश्वारियों भरा है। रेलवे स्टेशन के अंडर पास मार्ग पर जलभराव से आवागमन बंद कर दिया गया है। जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए लगी स्वचालित सीढ़ी भी नहीं चल रही हे। इसलिए यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की रात हुई बरसात की वजह से रेलवे स्टेशन के अंडर पास मार्ग पर पानी भर गया है। जी���रपी ने मार्ग पर बैरियर लगाकर आवागामन बंद कर दिया है। स्व-चालित सीढ़ी न चलने से यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए यात्री सीढ़ियों का उपयोग कर रहे हैं और उन्हें परेशानी हो रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।