ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशUP Top News Today: बकरीद पर रूट डायवर्जन, गर्मी ने 9 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

UP Top News Today: बकरीद पर रूट डायवर्जन, गर्मी ने 9 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

UP Top News Today: अल्लाह की राह में कुर्बानी देने का त्योहार ईद-उल-अज़हा सोमवार को रवायत और परंपरा के अनुसार मनाया जा रहा है। उधर, गर्मी ने 9 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लोगों को मॉनसून का इंतजार है।

UP Top News Today: बकरीद पर रूट डायवर्जन, गर्मी ने 9 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
Ajay Singhलाइव हिन्‍दुस्‍तान,लखनऊMon, 17 Jun 2024 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

UP Top News Today 17 June 2024: अल्लाह की राह में कुर्बानी देने का त्योहार ईद-उल-अज़हा सोमवार को रवायत और परंपरा के अनुसार मनाया जा रहा है। कुर्बानी का सिलसिला 19 जून तक चलेगा। कुर्बानी को लेकर मुसलमानों में खूब उत्साह है। प्रदेश की ईदगाहों और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। त्योहार को लेकर रविवार को बाजार में देर रात तक रौनक रही। तैयारियों में जुटे लोगों ने बाजार से जमकर खरी��ारी की।  ईद-उल-अजहा पर ट्रैफिक डायवर्जन है। लखनऊ में 25 मुख्य स्थानों पर वाहनों का ट्रैफिक प्रतिबंधित रखा गया है।  

उधर,  गर्मी ने नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नौ साल बाद जून माह में इतनी गर्मी पड़ी। सीजन का भी यह सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। रविवार को तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले साल 2015 की नौ जून को 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गर्मी की इंतहा यह रही कि अधिकतम तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री ज्यादा रहा।

पढ़ें यूपी की टॉप न्‍यूज 

कहीं कमाई का जरिया न बन जाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बोले अखिलेश 

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार को घेरा है। सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में अखिलेश यादव ने कहा इस बात की गारंटी कौन लेगा कि अगली बार परीक्षा आयोजित किये जाने पर ऐसा कुछ भी घपला-घोटाला नहीं होगा। जब सरकार वही है और उसकी व्यवस्था भी वही है तो ये सब धाँधलियाँ कहीं फिर से सरकार संरक्षित ‘परीक्षा माफ़ियाओं’ के लिए पैसा कमाने का ज़रिया न बन जाएं। 

कहीं कमाई का जरिया न बन जाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बोले अखिलेश 

UP Weather: मॉनसून का इंतजार कर रहे यूपी के लोगों के लिए आया नया अपडेट

यूपी इन दिनों सूरज की तपिश की मार झेल रहा है। पिछले डेढ़ महीने से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिन में सूरज दहकता गोला बन जा रहा है। इसके कारण रविवार को दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है। लखनऊ में गर्मी ने नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार को प्रयागराज में दिन का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

UP Weather: मॉनसून का इंतजार कर रहे यूपी के लोगों के लिए आया नया अपडेट

लिव इन में रहकर छोड़ा साथ फिर सालों बाद दबंग महिला ने करवाई हत्या

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बृजवीर सिंह की हत्या दबंग महिला जया चाहर ने कराई थी। कई साल तक उसकी बृजवीर से दोस्ती रही थी। बृजवीर दोबारा उससे संपर्क का प्रयास कर रहा था। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। महिला के नए दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

लिव इन में रहकर छोड़ा साथ फिर सालों बाद दबंग महिला ने करवाई हत्या

घर में घुसकर बच्ची से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

आगरा के सैंया क्षेत्र में घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी के साथ रेप हुआ। रेप करने वाले आरोपी ने लड़की के अश्लील वीडियो बना लिए। इस वीडियो से पहले आरोपी लड़की को ब्लैकमेल करने लगा और फिर उसे फोन कर परेशान भी किया। इसके बाद आरोपित ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर वायरल कर दिया। लड़की की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस आयुक्त ने मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

घर में घुसकर बच्ची से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

अयोध्या: 24 जून से 2 जुलाई तक होगी अग्निवीर भर्ती, देना होगा ये टेस्‍ट

अग्निवीर भर्ती रैली 24 जून से दो जुलाई तक अयोध्या में आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 13 जिलों की भर्ती रैली अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल सेंटर ग्राउंड पर होगी। यह रैली मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ द्वारा आयोजित की जा रही है। भर्ती रैली में पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) होगा जिसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़, जिग जैग बैलेंस, नौ फुट डिच और बीम शामिल होगा। जो अभ्यर्थी पीएफटी पास कर लेंगे वे शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) के लिए आगे बढ़ेंगे। 

अयोध्या: 24 जून से 2 जुलाई तक होगी अग्निवीर भर्ती, देना होगा ये टेस्‍ट

35 लाख की चीनी चट कर गए बंदर? फंस गया गोदाम कीपर; दो पर मुकदमा

दि किसान सहकारी साथा चीनी मिल में 35 लाख की चीनी 30 दिन में बंदरों द्वारा चट करने के मामले में गोदाम कीपर सहित दो पर मुकदमा दर्ज हो गया है। इस घोटाले का खुलासा होने के बाद शासन स्तर से गठित कमेटी ने पूरे मामले की जांच की। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कारखाना प्रबंधक की ओर से थाना जवां में प्रभारी शुगर गोदाम कीपर और शुगर गोदाम कीपर पर एफआईआर दर्ज कराई है।

35 लाख ���ी चीनी चट कर गए बंदर? फंस गया गोदाम कीपर; दो पर मुकदमा

ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या, बड़ा सवाल- क्यों हुआ कत्ल

अलीगढ़ के इगलास में कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अहिवासी में शनिवार रात को वृद्ध किसान की ट्यूबवेल पर सोते समय अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या का कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसी सवाल में उलझी है कि हत्या का कारण क्या है? पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या, बड़ा सवाल- क्यों हुआ कत्ल

नकली पुलिस बन छीना सवा दो करोड़ रुपये का सोना, शातिर अंदाज में फंसाया

आगरा में नकली पुलिस अधिकारियों ने जयपुर के सराफा कारोबारी के कर्मचारी से सवा दो करोड़ रुपये के सोने के जेवरात छीने थे। सोने का वजन लगभग तीन किलोग्राम था। शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज था। पुलिस को छानबीन में अहम सुराग मिले हैं। कारोबारी के परिचित ने वारदात कराई थी। दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश जारी है। एक आरोपित ने सोना बेचकर प्लाट खरीद लिया था।

नकली पुलिस बन छीना सवा दो करोड़ रुपये का सोना, शातिर अंदाज में फंसाया

UP Monsoon: यूपी में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत 

प्रचंड लू और तपन से उत्तर प्रदेश का जनजीवन बेहाल है। फिलहाल अगले तीन दिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम बना रहने का अनुमान है। 21 जून से राहत की उम्मीद है। इस दिन से पूर्वी और पश्चिमी अंचल में अलग-अलग स्‍थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्‍भावना है। इस बीच जानलेवा साबित हो रही गर्मी ने रविवार को राज्य में 51 और जानें ले लीं।

UP Monsoon: यूपी में इस दिन होगी झमाझम बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत 

रिटायर इंजीनियर डिजिटल अरेस्ट, डर से कैमरे के सामने रख दिया ATM कार्ड

प्रयागराज के कटरा में अकेले रहने वाले जल निगम के एक रिटायर इंजीनियर को साइबर ठगों ने वीडियो कॉल कर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। एक घंटे तक उनको ऑनलाइन बंधक बनाए रखा। उनको ड्रग्स सप्लाई के आरोप में फंसाने के नाम पर धमकी दी और वसूली का खेल शुरू हो गया। बुजुर्ग ने डर कर कैमरे के सामने अपना एटीएम कार्ड भी रख दिया लेकिन तभी उनका एक साथी पहुंच गया।

रिटायर इंजीनियर डिजिटल अरेस्ट, डर से कैमरे के सामने रख दिया ATM कार्ड

यूपी की अन्‍य खबरें और अपडेट जानने के लिए बने रहिए 'लाइव हिन्‍दुस्‍तान' के साथ।