ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News करियरUP BEd JEE Result declared : यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, Direct Link , टॉपरों की लिस्ट

UP BEd JEE Result declared : यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, Direct Link , टॉपरों की लिस्ट

UP BED JEE Result 2024: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी bujhansi.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूजर आईडी व पासवर्ड डालकर लॉग इन कर नतीजे चेक कर पाएंगे।

UP BEd JEE Result declared : यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, Direct Link , टॉपरों की लिस्ट
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 25 Jun 2024 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

UP BED JEE Result 2024: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी bujhansi.ac.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षार्थी अपना यूजर आईडी व पासवर्ड डालकर लॉग इन कर नतीजे चेक कर पाएंगे। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के मनोज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 400 में से 344.67 मार्क्स हासिल किए। ओबीसी कैटेगरी से ताल्लुक रखने वाले मनोज आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट हैं। दूसरे नंबर पर प्रयागराज के शिव मंगल ने बाजी मारी है। साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट के 400 में से 339.33 अंक आए हैं। तीसरे स्थान पर वाराणसी के नजीर अहमद रहे। आर्ट स्ट्रीम के स्टूडेंट के 400 में से 338.66 अंक आए हैं। उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा का आयोजन 9 जून 2024 को किया गया था। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक हुआ थी। इसमें पंजीकृत 2.23 लाख में से 1.93 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय के मुताबिक कुल 1,93,062 अभ्यर्थियों की रैंक जारी की गई है। इसमें कला वर्ग के 1,18,499, विज्ञान वर्ग के 62,774, वाणिज्य वर्ग के 10,332 और कृषि वर्ग के 1,457, अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 93,557, पिछड़ा वर्ग के 62,341, अनुसूचित जाति के 36,351 व अनुसूचित जनजाति के 813 हैं। 89103 पुरुष और 103958 महिला अभ्यर्थियों की रैंक जारी की गई। सफल अभ्यर्थियों में 54 प्रतिशत महिलाएं तथा 46 प्रतिशत पुरुष हैं।

UP BEd JEE Result 2024 : कैसे चेक करें यूपी बीएड एंट्रेंस रिजल्ट 
- bujhansi.ac.in पर जाएं।
- Uttar Pradesh BEd JEE 2024 वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।
- Click Here for Download Score Card के लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी व पासवर्ड डालकर रिजल्ट चेक करें।

Direct Link

यूपी बीएड टॉपरों की लिस्ट ( UP B.Ed Topper List )

रैंक    अभ्यर्थी    अंक    शहर
1    मनोज कुमार    344    अलीगढ़
2    शिव मंगल    339    प्रयागराज
3    नजीर अहमद    338    वाराणसी
4    पवन कुमार चौरासिया    334    प्रतापगढ़
5    कुमार दीक्षा    333    अलीगढ़
6    अंजली राय    329    अलीगढ़
7    अनुराग प्रजापति    329    जौनपुर
8    आरती    323    मिर्जापुर
9    हर्षिता वार्ष्णेय    323    अलीगढ़
10    अवेश कुमार    321    अलीगढ़
11    आदित्य कुमार यादव    320    जौनपुर
12    तेजु सोनकर    329    आजमगढ़
13    हिमांशु त्रिपाठी    317    आजमगढ़
14    सबा अंजु    316    भदोही
15    मनीष कुमार    315    मिर्जापुर
16    अमन यादव    314    जौनपुर
18    प्रियांशु जायसवाल    312    जौनपुर
19    आदित्य गोस्वामी    311    जालौन
20    सुरेंद्र कुमार    311    अंबेडकरनगर
 

रिजल्ट के बाद कैसे मिलेगा दाखिला
अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड में उनकी स्टेट र���ंक, कैटेगरी रैंक, लिखित परीक्षा में प्राप्तांक, फाइनल स्कोर, पेपर 1 में सही व गलत उत्तर, पेपर 2 में सही व गलत उत्तर, पेपर वाइज टोटल मार्क्स जैसी डिटेल्स दी गई होगी। साथ ही यह भी बताया गया होगा कि वह काउंसलिंग राउंड में जाने के लिए योग्य है या नहीं। यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2024 में सफल उम्मीदवारों को बीएड कोर्स में दाखिले के लिए बीयू द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

काउंसलिंग के दौरान सबसे अधिक मारामारी राजकीय और एडेड कॉलेजों की लगभग 7500 सीटों पर होगी।

सफल छात्रों को प्रदेश के इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिलेगा, देखें  लिस्ट 
- रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ
- डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या
- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ
- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी
- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी
- संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी
- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर
- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर
- छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर
- प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज
- जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया
- सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
- ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ
- गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा
- राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़
- मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर 
- महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ 
 

Virtual Counsellor