ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंडझारखंड भाजपा की कोर कमेटी में बदलाव, तरह-तरह की अटकलें; सीता सोरेन की चर्चा तक नहीं

झारखंड भाजपा की कोर कमेटी में बदलाव, तरह-तरह की अटकलें; सीता सोरेन की चर्चा तक नहीं

भाजपा ने विधानसभा चुनाव तक के कार्यक्रमों के लिए कमेटियों की घोषणा की है। लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सांसद गीता कोड़ा को कमेटियों में अहम जगह दी गई है।

झारखंड भाजपा की कोर कमेटी में बदलाव, तरह-तरह की अटकलें; सीता सोरेन की चर्चा तक नहीं
Devesh Mishraहिन्दुस्तान,रांचीTue, 25 Jun 2024 07:32 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड भाजपा की कोर कमेटी में बदलाव किया गया है। विधानसभा के पूर्व गठित कोर कमेटी में विधायक भानु प्रताप शाही, अनंत ओझा, पूर्व सांसद समीर उरांव को इंट्री दी गई है। वहीं, पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह अब कोर कमेटी का हिस्सा नहीं हैं। पहली बार कोर कमेटी में संगठन के तीनों महामंत्री प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू और मनोज कुमार सिंह को शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री के तौर पर अन्नपूर्णा देवी व संजय सेठ को भी कोर कमेटी का हिस्सा बनाया गया है। पूर्व के सभी सदस्यों को यथावत रखा गया है।

पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं
कोर कमेटी के गठन को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं पार्टी के भीतर हैं। कोर कमेटी में पार्टी की अनुषांगिक इकाइयों से आने वाले सदस्यों को रखा जाता है। वहीं, पहली बार तीनों महामंत्रियों को शामिल किए जाने पर चर्चाएं हो रही हैं।

गीता को अहम जिम्मेदारी, सीता की चर्चा तक नहीं
भाजपा ने विधानसभा चुनाव तक के कार्यक्रमों के लिए कमेटियों की घोषणा की है। लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा में शामिल हुईं पूर्व सांसद गीता कोड़ा को कमेटियों में अहम जगह दी गई है। गीता कोड़ा को विस चुनाव के लिए घोषणा पत्र बनाने वाली कमेटी में रखा गया है। राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बनाने वाली कमेटी में भी शामिल हैं। अभिनंदन व विजय संकल्प सभाओं के लिए भी गठित कमेटी में हैं। लेकिन पार्टी ने सीता सोरेन को किसी भी कमेटी में जगह नहीं दी है। दुमका चुनाव में हार के बाद सीता सोरेन ने पार्टी के ही नेताओं को कटघरे में खड़ा किया था।

आरोप पत्र कमेटी में 9 लोग
विधानसभा चुनाव में 3 महीना का समय बचा है, इसके लिए भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बनाने के लिए आरोप पत्र समिति का गठन किया गया है। इसमें सीपी सिंह, भानु प्रताप शाही, अमित मंडल, अरुण उरांव, गीता कोड़ा, केदार हाजरा, विरंची नारायण, शशांक राज, सुनीता सिंह को शामिल किया गया है। 

यह भी पढ़िए: झारखंड में भाजपा ने बनाई घोषणा पत्र समेत 12 कमेटी, विधानसभा चुनाव को लेकर क्या-क्या तैयारियां