ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News NCRNCR के इस शहर में दिखे दो तेंदुए, ग्रामीणों में दहशत; पुलिस प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

NCR के इस शहर में दिखे दो तेंदुए, ग्रामीण��ं में दहशत; पुलिस प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

गुरुग्राम में अरावली से सटे चिकली गांव में दो तेंदुए दिखने से दहशत का माहौल है। सोमवार रात को गोशाला में एक साथ दो तेंदुए घुस गए। इनमें से एक तेंदुए ने गोवंश पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया।

NCR के इस शहर में दिखे दो तेंदुए, ग्रामीणों में दहशत; पुलिस प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार
Sneha Baluniहिन्दुस्तान,गुरुग्रामWed, 26 Jun 2024 07:53 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम में अरावली से सटे गांव टिकली में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में है। सोमवार रात को गोशाला में एक साथ दो तेंदुए घुस गए। इनमें से एक तेंदुए ने गोवंश पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। गोशाला में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक बीते एक माह से जंगल से कई बार तेंदुए गांव के आबादी क्षेत्र में घूम रहे हैं। सोमवार रात को ग्रामीणों की सूचना पर वन्यजीव प्राणी विभाग के डीएफओ राजेश चहल ने गांव का निरीक्षण कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है। 

गांव टिकली निवासी सुनील यादव ने बताया कि गांव बिल्कुल अरावली की पहाड़ियों से सटा हुआ है। इस कारण जंगली जानवरों का गांव में हमेशा खतरा रहता है। गांव में बीते एक माह से तेंदुए ने खूब दहशत फैला रखी है। तेंदुए रात के अंधेरे में गांव के गोशाला में आता है और एक गोवंश को अपना शिकार बनाकर वहां से चला जाता है। तेंदुए ने एक माह में दस से ज्यादा गोवंश को अपना शिकार बनाया है। उन्होंने बताया कि गांव की गोशाला बिल्कुल पहाड़ से सटी हुई है, इस वजह से यहां पर तेंदुआ आसानी से घुस सकता है।

घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात को एक साथ अलग-अलग समय में दो तेंदुए गोशाला में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की गेट के पास बनी दिवार के ऊपर से आते दिखाई दे रहे हैं। गोशाला में प्रवेश करते ही तेंदुए ने एक गोवंश पर हमला कर उसे मार दिया। इसके बाद वह वहां से चला गया। इसके बाद कुछ समय के बाद दूसरा तेंदुआ भी गोशाला में प्रवेश करते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिया है।

वन्यजीव विभाग के डीएफओ राजेश चहल ने कहा, 'गांव टिकली में तेंदुए के घुसने की सूचना मिली थी। इसके बाद गांव में निरीक्षण कर लोगों से सतर्क रहने को कहा। यह गांव अरावली से सटा है। जंगल से शिकार की तालाश में तेंदुए यहां आ रहे हैं।'

पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई

ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबह गांव की आदर्श गोशाला में एकत्रित होकर प्रशासन से गोवंशों की रक्षा करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए अगर ऐसे ही गांव में आते रहे तो अब तो गोवंश को शिकार बना रहे हैं। वह लोगों पर भी हमला कर सकते है। लगातार गांव में तेंदुए दिखने से यहां दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

वन्यजीव विभाग ने सतर्क रहने को कहा

मंगलवार को वन्य जीव विभाग के डीएफओ राजेश चहल ने गांव टिकली का दौरा किया। गांव की गोशाला में जहां गोवंश का शिकार किया गया है उसका मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने लोगों से कहा कि वह सतर्क रहें और गोशाला या मंदिर जाते हैं तो अकेले नहीं जाए। तेंदुए जल्दी से इंसानों पर हमला नहीं करते हैं। फिर भी विभाग की तरफ से इन तेंदुओं को पकड़ने के लिए गोशाला में जाल लगाए जाएंगे, ताकि इनको पकड़कर अन्य जगहों पर छोड़ा जा सके।

भोंडसी-मानेसर में भी कई बार देखा जा चुका

गुरुग्राम ओर सोहना क्षेत्र अरावली से सटा हुआ है। इस कारण भोंडसी, मानेसर के आसपास गांव में कई बार तेंदुए देखे गए हैं। फरवरी में गांव नरसिंहपुर से भी एक तेंदुए को वन्यजीव विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा था। वन विभाग के मुताबिक अरावली में वन्य जीवों को पर्याप्त भोजन-पानी नहीं मिल पा रहा। इस वजह से यह रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।