Hindi Newsधर्म न्यूज़Tula Rashi ke liye Ratna which gemstones is suitable for libra zodiac

तुला राशि वालों के लिए शुभ है ये रत्न, पहनने से चमकता है सोया हुआ भाग्य

Libra Tula : ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। तुला राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 1 April 2024 04:17 PM
हमें फॉलो करें

Tula Rashi Libra Lucky Gemstone: ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। तुला राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है। रत्नों का व्यक्ति के जीवन में खास महत्व होता है। राशि के अनुसार अलग-अलग रत्न व्यक्ति के जीवन में विशेष प्रभाव डालते हैं। रत्न शास्त्र में हर राशि के लिए अलग-अलग रत्न बताया गया है। रत्न के शुभ प्रभाव से व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। रत्नों का जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। रत्न शास्त्र में ऐसे कई रत्नों के बारे में जिक्र किया गया है जो व्यक्ति की कुंडली में कमजोर ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम करते हैं। साथ ही ग्रहों को मजबूत करने का भी काम करते हैं। आइए जानते हैं, तुला राशि के जातक���ं के लिए कौनसा रत्न शुभ होता है-

सफेद हीरा या जरकन रत्न- तुला राशि के जातकों को सफेद हीरा या जरकन रत्न धारन करना चाहिए। तुला राशि के जातकों की कुंडली में यदि शुक्र की स्थिति कमजोर हो तो सफेद हीरा या जरकन रत्न धारण करने से शुभ फल मिलता है। इन रत्नों को धारण करने से लव लाइफ में आ रही परेशानियां भी दूर होती हैं।

हीरे के स्थान पर ओपल भी धारण कर सकते हैंः हीरा काफी महंगा रत्न है। हर कोई हीरा धारण नहीं कर सकता है। हीरे की जगह ओपल भी धारण किया जा सकता है। ओपल के प्रभाव से भी तुला राशि के जातकों को सभी सुखों की प्राप्ति होती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ऐप पर पढ़ें