ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News करियर2014 से लेकर 2024 तक, इन 10 सालों में ये बड़ी परीक्षाएं हो चुकी हैं LEAK, देखें लिस्ट

2014 से लेकर 2024 तक, इन 10 सालों में ये बड़ी परीक्षाएं हो चुकी हैं LEAK, देखें लिस्ट

Paper leak cases in india: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी का रिजल्ट आने के बाद देश भर में विरोध हो रहा है। प्रश्न पत्र लीक होने के संबंध में जांच जारी है। आइए जानते हैं पिछले 10 सालों में भारत में कब

2014 से लेकर 2024 तक, इन 10 सालों में ये बड़ी परीक्षाएं हो चुकी हैं LEAK, देखें लिस्ट
Priyanka Sharmaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 25 Jun 2024 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

Paper leak cases: देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट 4 जून को जारी किया। जिसमें 67 उम्मीदवारों को पहली रैंक दी गई। रिजल्ट जारी होने के बाद देशभर में विरोध- प्रदर्शन हो रहा है और कहा जा रहा है, कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र को लीक कर दिया गया था। हालांकि अभी जांच चल रही है। आइए ऐसे में जानते हैं पिछले 10 सालों में कौन- कौनसी परीक्षाएं लीक हुई हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट।

1- साल 2024 में पेपर लीक के मामले

- इस साल 17 और18 फरवरी को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 60,244 पदों के लिए किया गया था। जिसमें 43 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, लेकिन पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेपर रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा था कि परीक्षा का आयोजन 6 महीने के भीतर किया जाएगा। अब उम्मीदवार बेसब्री से री- एग्जाम की तारीख आने का इंतजार कर रहे हैं।

- यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 का पेपर लीक हो गया था। आरओ के 334 और एआरओ के 77 कुल 411 पदों के लिए 11 फरवरी 2024  को उत्तर प्रदेश के 58 जिलों में 2387 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें परीक्षा के लिए पंजीकृत 1076004 उम्मीदवारों में से 64 प्रतिशत उम्मीदवार उपस्थित रहे थे। पेपर लीक के चलते आरओ/एआरओ परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था।

- यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 18 जून 2024 को किया  गया था। जिसे 19 जून को रद्द कर दिया गया था।

2-  2023 में यहां हुए थे पेपर लीक

-  तेलंगाना सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) परीक्षा का हिंदी प्रश्न पत्र आउट होना था। प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर सर्कूलेट किया गया था।

-  तेलंगाना में असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दौरान फिर से एक पेपर लीक के बारे में पता चला था। जिसके कारण साल 2023 में 5 मार्च को परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

- असम में हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा के दौरान दो विषयों के पेपर लीक हो गए थे। उस वक्त जनरल साइंस और इंग्लिश पेपर के प्रश्न पत्र लीक हुए थे, जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ऑफ असम (SEBA) को परीक्षा रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

- महाराष्ट्र के एक प्राइवेट कॉलेज को भी हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) गणित के पेपर  लीक हो गया था। पेपर  व्हाट्सएप पर शेयर किया गया था। उस दौरान बोर्ड ने 5 छात्रों को अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा, था।

- साल 2023 में राजस्थान एलीमेंट्री टीचर्स एलिजिबिलिटी (REET) परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया था। राजस्थान पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसें छात्र भी शामिल हैं।

3- साल 2022 में पेपर लीक मामले

- राजस्थान में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी।

- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं संयुक्त प्रारंभित परीक्षा (PT) पेपर लीक के आरोप के बाद 8 मई, 2022 को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मामले में मास्टरमाइंड सहित कई आरोपियों की गिरफ्तारी की थी।

- इसी साल ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) सिविल मुख्य लिखित परीक्षा रद्द कर दी, क्योंकि परीक्षा लीक हो गई थी। पेपर लीक की पुष्टि हो पुलिस द्वारा की गई थी।

4- साल 2021 में पेपर लीक मामले

- इस साल उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)  पेपर लीक हो गया था। यूपी सरकार ने कहा था कि व्हाट्सऐप पर पेपर लीक किया गया था। जिसके मास्टरमाइंड को पकड़ लिया गया है।

- महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के 14 इंजीनियरिंग और अन्य पदों के लिए आयोजित हुई भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया था, क्योंकि परीक्षा लीक हो गई थी।

- इस साल भी NEET परीक्षा परीक्षा शुरू होने से करीब आधे घंटे पहले सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र पाए जाने के बाद परीक्षा लीक के विवाद के बीच आयोजित की गई थी।

5- साल 2020 में पेपर लीक का मामला

- कर्नाटक में PU परीक्षा के दौरान, फिजिक्स पेपर के प्रश्न पत्र के पहले तीन पेज परीक्षा शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर ऑनलाइन देखे गए थे। अधिकारियों द्वारा पेपर लीक का पता चलने के बाद बैंगलोर विश्वविद्यालय को भी फाइनल ईयर की बी.कॉम परीक्षा स्थगित कर दिया गया था।

- इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 12 अंग्रेजी का पेपर भी लीक हो गया था, जो परीक्षा से 2 घंटे पहले ऑनलाइन वायरल हो गया था।

6- साल 2019 में पेपर लीक के मामले

- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) का पेपर कथित तौर पर लीक हो गया था और स्क्रीन-शॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

- ओडिशा में, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE) परीक्षा के मदर इंडिया लैंग्वेज (MIL) का पेपर परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच स्कूल शिक्षकों को अरेस्ट किया था।

7- साल 2018 में पेपर लीक के मामले

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए गणित और अर्थशास्त्र की परीक्षा लीक हो गई थी। जिसके बाद परीक्षा का आयोजन दोबारा करवाया गया था।

- इसी साल गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया था।

8- साल 2017 में पेपर लीक

- महाराष्ट्र की हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) परीक्षा का पेपर मार्च में लीक हो गया था।

साल 2016 में पेपर लीक के मामले

- साल 2016 में, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) / सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा रद्द कर दी गई थी क्योंकि इसका पेपर लखनऊ के एक केंद्र में लीक हो गया था।

- साल 2016 में यूपीपीएससी की प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा या PCS भी रद्द कर दी गई थी। दूसरी शिफ्ट का प्रश्न पत्र एक केंद्र पर पहली शिफ्ट में बांटा गया था, जिसके कारण पेपर को रद्द कर दिया गया था।

9- साल 2015 में पेपर लीक के मामले  

- NEET की शुरुआत से पहले, मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए पूरे भारत में अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित की जाती थीं। ऐसी ही एक परीक्षा जो सीबीएसई द्वारा आयोजित की गई थी, जिसे ऑल इंडिया-प्री मेडिकल टेस्ट यानी AIMPT कहा गया था, जिसने 2015 में एक बड़ा विवाद पैदा किया था। उस समय जब पेपर लीक की जांच की गई, तो पता चला कि प्रश्न पत्र और आंसर की 10 राज्यों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज के जरिए सर्कुलेट किए गए हैं। जिसके बाद बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

10- साल 2014 में पेपर लीक के मामले

- साल 2014 में, कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट या CPMT के नाम से जानी जाने वाली एक और जनरल मेडिकल परीक्षा रद्द कर दी गई थी, क्योंकि उस  पाया गया था कि प्रश्न पत्रों के बॉक्स के साथ छेड़छाड़ की गई है।

 

 

Virtual Counsellor