ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News करियरJKCET Exam Result 2024: JKCET परीक्षा 2024 का परिणाम हुआ जारी, जाने किसने किया टॉप

JKCET Exam Result 2024: JKCET परीक्षा 2024 का परिणाम हुआ जारी, जाने किसने किया टॉप

JKCET परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jkbopee.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। कृष्णा अरुण मंगोत्रा ने 112.5 अंक पाकर JKCET परीक्षा 2024 में टॉप किया।

JKCET Exam Result 2024: JKCET परीक्षा 2024 का परिणाम हुआ जारी, जाने किसने किया टॉप
Prachiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 25 Jun 2024 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू और कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड (बीओपीईई) ने जम्मू-कश्मीर राज्य स्तरीय सामन्य प्रवेश परीक्षा (JKCET) 2024, का रिजल्ट रिलीज कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने JKCET की परीक्षा दी है, वे ऑफिशियल वेबसाइट jkbopee.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

JKCET 2024 मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, कैटेगरी, सब- कैटेगरी, कुल अंक और उम्मीदवार की रैंक दी होगी। मेरिट लिस्ट के मुताबिक कृष्णा अरुण मंगोत्रा ने 112.75 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। 
जो भी उम्मीदवार अपने रिजल्ट से संतुष्ट या खुश नहीं हैं उन्हें BOPEE के जम्मू या श्रीनगर ऑफिस में पीओएस (POS) मशीन के जरिए अपनी आपत्ति लिखित में दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को एक हजार रुपये की फीस देनी होगी, इसके बाद ही उनके अंकों को दोबारा गिना जाएगा। बोर्ड उम्मीदवार की आपत्ति रिजल्ट जारी होने के तीन दिनों बाद तक ही करेगा। आपत्ति के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 

इसके अलावा यदि किसी उम्मीदवार के रिजल्ट में उनका नाम, प्रतिशत, जन्म तिथि, कैटेगरी सर्टिफिकेट या लिंग गलत लिखा हुआ है, तो उन्हें BOPEE के जम्मू या श्रीनगर ऑफिस में जाना होगा। ऑफिस में ही उनके रिजल्ट में लिखी गलती को सुधारा जाएगा। रिजल्ट में गलती सुधारने के लिए रिजल्ट के आने के बाद सिर्फ 5 दिनों का समय दिया गया है।

JKCET परीक्षा 2024 के टॉप 10 उम्मीदवार – 
1.     कृष्णा अरुण मंगोत्रा ने 112.5 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है. 
2.    सूर्यांश सामप्रिय ने 95 अंक प्राप्त कर दूसरा रैंक हासिल किया है।
3.    मालविका ब्लोरिआ ने 93.75 अंक प्राप्त कर तीसरा रैंक पाया है।
4.    मानिक शर्मा ने 93.25 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया है।
5.    मनस्वी गुप्ता ने 89.5 अंक पाकर पांचवा स्थान पाया है।
6.    राज वर्धन सिंह बिलोवरिआ ने 88.75 अंक प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया है।
7.    पलाश कौल ने 88.75 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया है।
8.    वैभव नारायण भंडारी ने 85.75 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान हासिल किया है।
9.    अग्रिमा मंगोत्रा ने 84.75 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान हासिल किया है।
10.    कृष्णव बदकुलिया ने 84.75 अंक प्राप्त कर दसवीं रैंक हासिल की है। 

JKCET 2024 की परीक्षा जम्मू और श्रीनगर में 9 जून को हुई थी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, JKCET की काउंसलिंग प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी।

Virtual Counsellor