ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News करियरJSSC Constable Bharti : झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आए 1.44 लाख से ज्यादा आवेदन रद्द, देखें लिस्ट

JSSC Constable Bharti : झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आए 1.44 लाख से ज्यादा आवेदन रद्द, देखें लिस्ट

JSSC Jharkhand Police Constable Bharti 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 के 1,44,308 आवेदकों के आवेदन रद्द कर दिए हैं। jssc.nic.in पर लिस्ट उपलब्ध है।

JSSC Constable Bharti : झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आए 1.44 लाख से ज्यादा आवेदन रद्द, देखें लिस्ट
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,रांचीFri, 21 Jun 2024 12:46 PM
ऐप पर पढ़ें

JSSC Jharkhand Police Constable Bharti 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 (नियमित एवं बैकलाग) के 1,44,308 आवेदकों के आवेदन रद्द कर दिए हैं। कुल 58,366 अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन के क्रम में जिलों का विकल्प ही नहीं दिया। इस कारण इनके आवेदन रद्द किए गए। इसी तरह 77,950 अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं किया। 7,902 अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुल्क का भुगतान तो किया, लेकिन फोटो व हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए। 90 अभ्यर्थियों द्वारा एक से अधिक आवेदन करने के कारण उनके आवेदन रद्द किए गए। प्रतियोगिता परीक्षा के लिए इसी वर्ष 22 जनवरी से 21 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन भरे गए थे।

जानें इस भर्ती में कैसे होगा चयन - फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा।
सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होगा जो सिर्फ क्वालिफाइंग होगा। सिर्फ पास होना जरूरी होगा। मेरिट में इसके मार्क्स नहीं जुड़ेंगे। इसमें पास अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा। मेडिकल में पास अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी और इसमें दो पत्र होंगे। हर प्रश्न तीन तीन अंक का होगा। सभी प्रश्न मल्टीपल चॉइस वाले होंगे। पहला पत्र क्षेत्रीय जनजातीय भाषा ज्ञान का होगा। दूसरा पत्र हिंदी भाषा, न्यूमेरिकल, सामान्य ज्ञान के सवालों पर होगा। 

फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 60 मिनट में 10 किमी दौड़ना होगा। वहीं महिलाओं को  30 मिनट में 5 किमी दौड़ना होगा।

फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर आरक्षण को ध्यान में रखकर बनेगी।

लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर के लिए एक अंका काटा जाएगा।

JSSC : झारखंड 26000 शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि बदली, इन 3300 अभ्यर्थियों को भी मिली एग्जाम देने की इजाजत

कहां कितने नियमित पद  :- 
रांची - 76, खूंटी - 86, सिमडेगा - 103, गुमला - 12, हजारीबाग- 212, कोडरमा - 42, चतरा - 50, गिरिडीह - 452, रामगढ़ - 200, बोकारो - 136, धनबाद - 337, पलामू - 44, लातेहार - 112, दुमका - 164, जामताड़ा -52, देवघर - 343, गोड्डा - 46, साहेबगंज - 131, पश्चिमी सिंहभूम - 322, सरायकेला खरसावां - 305, झारखंड पुलिस ट्रेनिंग सेंटर - 10, रेल धनबाद - 244, जंगल वार फेयर स्कूल - 14, कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर - 52 और रेल जमशेदपुर - 254

कहां कितने बैकलॉग पद :- 
खूंटी - 27, गुमला - 51, लोहरदगा - 123, हजारीबाग- 146, कोडरमा - 17, चतरा - 127, पलामू - 148, लातेहार -50, गढ़वा - चार, पाकुड़ - 49, पूर्वी सिंहभूम - 288, झारखंड पुलिस एकेडमी - छह, रेल धनबाद - 43, जंगल वार फेयर स्कूल - 20, कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर - 20 और रेल जमशेदपुर - एक 

वेतनमान -  पे मैट्रिक्स 3 -  21700 - 69100 रुपये

होमगार्ड जवानों को मिलेगा आरक्षण
गृह रक्षक प्रशिक्षित जवानों (होमगार्ड) को नियुक्ति प्रक्रिया में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। होमगार्ड के जवानों के लिए अधिकतम उम्र सीमा में पांच साल की छूट होगी। होमगार्ड के लिए आरक्षित पदों पर अभ्यर्थी नहीं मिलने पर उन पदों पर गैर होमगार्ड के अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी।  झारखंड से रजिस्टर्ड होमगार्ड के प्रशिक्षित जवानों, रजिस्ट्रेशन के बाद तीन साल की अवधि या फिर छह महीने की सक्रिय सेवा देने वाले होमगार्ड के जवानों को ही इस प्रावधान का लाभ मिलेगा। 

Virtual Counsellor