फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News क्रिकेटकभी खुशी, कभी गम में...हैमस्ट्रिंग पर गुलबदीन का मजेदार जवाब; आर अश्विन ने लिए थे मजे

कभी खुशी, कभी गम में...हैमस्ट्रिंग पर गुलबदीन का मजेदार जवाब; आर अश्विन ने लिए थे मजे

Gulbadin Naib Hamstring: टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत काफी चर्चित रही। इसमें भी चर्चित रही गुलबदीन नाइब की हैमस्ट्रिंग। यह वाकया हुआ था बांग्लादेश की पारी के समय।

कभी खुशी, कभी गम में...हैमस्ट्रिंग पर गुलबदीन का मजेदार जवाब; आर अश्विन ने लिए थे मजे
Deepakलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 25 Jun 2024 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

Gulbadin Naib Hamstring: टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत काफी चर्चित रही। इसमें भी चर्चित रही गुलबदीन नाइब की हैमस्ट्रिंग। यह वाकया हुआ था बांग्लादेश की पारी के दौरान। बारिश आता देख अफगान कोच जोनाथन ट्रॉट ने अपने खिलाड़ियों से खेल की गति धीमी करने का इशारा किया। उस वक्त अफगानिस्तान की टीम डकवर्थ लुइस नियमों के हिसाब से बांग्लादेश से पीछे चल रही थी। जैसे ही कोच का इशारा हुआ स्लिप में खड़े गुलबदीन अपने जगह खड़े-खड़े गिर पड़े। हालांकि उनकी इस हरकत से कप्तान राशिद खान भी नाखुश नजर आए। वहीं, पवेलियन लौटते हुए बांग्लादेशी बल्लेबाज भी उनका मजाक उड़ा रहे थे। 

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग
गुलबदीन की यह हैमस्ट्रिंग बाद में सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड होने लगी। इसको लेकर भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि गुलबदीन नाइब के लिए रेड कार्ड। इसके आगे उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की। अश्विन की इस पोस्ट को कोट करते हुए नाइब ने लिखा, ‘कभी खुश, कभी कम में होता है हैमस्ट्रिंग।’ इसके आगे उन्होंने भी हंसने वाली इमोजी पोस्ट की। नाइब की इस पोस्ट पर लोग भी खूब मजे ले रहे हैं। किसी ने गुलबदीन को ऑस्कर जीतने वाला ऐक्टर बता दिया। वहीं, कुछ लोगों ने उनकी तुलना वेलकम फिल्म के कैरेक्टर से कर डाली। 

लोग खूब ले रहे मजे
स्लिप में फील्डिंग कर रहे नायब ने 12वें ओवर में ऐंठन की शिकायत की थी। नायब को उपचार दिया गया और तेज गेंदबाज नवीनुल हक उन्हें मैदान से बाहर ले गए। इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और खिलाड़ी डगआउट में चले गए। थोड़ी देर बाद खेल बहाल हुआ। नायब 13वें ओवर में मैदान पर लौट आये और 15वें ओवर में तंजीम हसन का विकेट भी लिया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लिखा कि क्रिकेट की भावना जीवित है । यह देखकर अच्छा लगा कि क्रिकेट के इतिहास में गुलबदीन पहले क्रिकेटर बन गए जिन्होंने गिरने के 25 मिनट बाद आकर विकेट भी लिए। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर इयान स्मिथ ने लिखा कि पिछले छह महीने से मैं घुटनों के दर्द से परेशान हूं। अब मैच के बाद मैं सीधे नायब के डॉक्टर के पास जाऊंगा। वह इस समय दुनिया का आठवां अजूबा है।