ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News देशलोकसभा अध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा हुई और मजबूत, दक्षिण भारत की पार्टी से 4 सांसदों का समर्थन

लोकसभा अध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा हुई और मजबूत, दक्षिण भारत की पार्टी से 4 सांसदों का समर्थन

लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर एनडीए और विपक्षी इंडिया समूह के बीच आम सहमति नहीं बन पाई है। इससे आजाद भारत के इतिहास में ऐसा तीसरी बार है जब लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव की स्थिति बन रही है।

लोकसभा अध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा हुई और मजबूत, दक्षिण भारत की पार्टी से 4 सांसदों का समर्थन
Niteesh Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 25 Jun 2024 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को होने वाले चुनाव से पहले भाजपा को समर्थन बढ़ता जा रहा है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी बीजेपी सांसद ओम बिरला का सपोर्ट करेगी। एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में YSRCP अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी TDP से हार गई। जगन के राजनीतिक दल के पास निचले सदन में केवल 4 सांसद हैं। अगर 2019 के आम चुनाव की बात करें तो वाईएसआरसीपी ने दक्षिणी राज्य में 25 में से 22 सीटें जीती थीं। इस बार चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी ने विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज की। फिलहाल टीडीपी के पास 16 सांसद हैं। भाजपा की सहयोगी और अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने 5 सीटें जीती हैं।

ओम बिरला और भाजपा के पास जीत सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही पर्याप्त संख्या है। ऐसे में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से समर्थन की पेशकश बहुत अहम नहीं है, मगर इससे मजबूत राजनीतिक संदेश जाता है। भाजपा के पक्ष में 4 अतिरिक्त वोटों का मतलब होगा कि बिरला को 297 सांसदों का समर्थन मिलेगा। बीजेपी के पास पहले से ही अपने सांसदों के 240 वोट हैं। एनडीए सहयोगियों के 53 वोट भी मिलने हैं जिनमें YSRCP के प्रतिद्वंद्वी चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के 16 वोट भी शामिल हैं। ध्यान रहे कि वाईएसआरसीपी अक्सर संसद में भाजपा का समर्थन करती रही है। इससे संख्याबल की कमी होने पर बीजेपी को कानून पारित करने में मदद मिली है।

इतिहास में तीसरी बार लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 
लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर एनडीए और विपक्षी इंडिया समूह के बीच आम सहमति नहीं बन पाई है। इससे आजाद भारत के इतिहास में तीसरी बार लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव की स्थिति बन रही है, जिसमें सत्ता पक्ष की ओर से पिछले अध्यक्ष ओम बिरला और विपक्ष की ओर से के सुरेश आमने-सामने हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने सांसदों को विहिप जारी किया है कि बुधवार को मतदान के समय सभी सांसद उपस्थित रहें। राजस्थान की कोटा संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर आए बीजेपी के ओम बिरला ने सत्ता पक्ष की ओर से नामांकन पत्र दायर किया। कांग्रेस के केरल से जीतकर आए 8 बार के सांसद सुरेश ने विपक्ष की ओर से नामांकन पत्र भरा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)