फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News मध्य प्रदेशचलो भाग चलें, दुल्हन का इनकार, फिर सनकी प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम कि मच गया कोहराम

चलो भाग चलें, दुल्हन का इनकार, फिर सनकी प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम कि मच गया कोहराम

दतिया जिले में एक सनकी प्रेमी की खौफनाक वारदात सामने आई है। आरोपी शादी के दिन फेरों से ठीक पहले लड़की के घर पहुंचा और उसे साथ में भाग चलने के लिए कहा लेकिन युवती ने इनकार कर दिया...

चलो भाग चलें, दुल्हन का इनकार, फिर सनकी प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम कि मच गया कोहराम
Krishna Singhलाइव हिन्दुस्तान,दतियाMon, 24 Jun 2024 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

दतिया जिले में एक सनकी प्रेमी की खौफनाक वारदात सामने आई है। बताया जाता है कि सिनावल थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी झांसी में होने वाली थी। लड़की शादी के मंडप में पहुंचने से पहले तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। इसी दौरान उसका पूर्व प्रेमी दीपक वहां पहुंच गया। उसने युवती से कहा कि चलो भाग चलें। इस पर लड़की ने इनकार कर दिया तो आगबबूला दीपक मौके पर ही उसको गोली मार दी।

बताया जाता है कि लड़की के मना करने पर दीपक सनक गया और उसने शादी के जोड़े में सज रही युवती के सीने में एक के बाद एक दो गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। दीपक ने जब ब्यूटी पार्लर का दरवाजा खोलने को बोला और मालिक ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर दीपक ने उसके भी कांच तोड़ दिए। 

दीपक पर इस कदर सनक सवार थी कि वह दतिया से सीधे झांसी पहुंचा था। वह लड़की के ठिकानों का पता लगाता रहा। झांसी पुलिस ने उक्त मामले में हत्या समेत तमाम धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। झांसी और दतिया पुलिस की टीमें कातिल को तलाशने में जुटीं हैं। दीपक और पीड़िता का घर आस-पास था। यही नहीं दोनों एक ही समाज से थे। इसलिए दोनों की शादी में परिजन और समाज रोड़ा बने हुए थे।

बताया जाता है कि लड़की भी दीपक से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने दीपक से सभी रिश्ते खत्म कर दिए थे लेकिन दीपक कैसे भी उसे हासिल करना चाहता था। वारदात के कारण शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। युवती के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दीपक फरार है। लड़की के परिजन उसके डर के कारण ही झांसी शादी करने गए थे।

रिपोर्ट- अमित गौर